अस्थाई कारावास में बंदी की मौत, तबियत बिगडऩे पर अस्पताल में करवाया गया था भर्ती - Khulasa Online अस्थाई कारावास में बंदी की मौत, तबियत बिगडऩे पर अस्पताल में करवाया गया था भर्ती - Khulasa Online

अस्थाई कारावास में बंदी की मौत, तबियत बिगडऩे पर अस्पताल में करवाया गया था भर्ती

हनुमानगढ़। शहर की जंक्शन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए युवक की गुरुवार सुबह अस्थाई जेल में मौत हो गई। मृतक को 22 मार्च को कोर्ट द्वारा जेल भेजा गया था। जिसे कोरोना रिपोर्ट की इंतजार में किसान भवन स्थित अस्थाई जेल में रखा गया था। मृतक का नाम श्रवण पुत्र देवीलाल बताया जा रहा है। जिस पर मारपीट का मामला दर्ज था।
जानकारी अनुसार, श्रवण सिंह शराब पीने का आदी था। इसलिए उसकी अक्सर तबियत खराब रहती थी। 24 तारीख को अस्थाई जेल में अचानक उसकी तबियत बिगड़ गई। पुलिस द्वारा श्रवण सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान 25 मार्च की सुबह उसकी मृत्यू हो गई।
पुलिस के अनुसार श्रवण सिंह और उसके भाई पर मारपीट का मामला दर्ज है। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर 22 मार्च को कोर्ट में पेश किया था। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। मृतक की कोरोना रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा था। जिसके बाद ही उसे जेल में भेजना था। उससे पहले ही मौत हो गई।
मृतक श्रवण सिंह ने भी कुछ लोगों पर मारपीट और एससी एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करवा रखा था।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26