कीटनाशक के सेवन से नाबालिग किशोर की मौत - Khulasa Online कीटनाशक के सेवन से नाबालिग किशोर की मौत - Khulasa Online

कीटनाशक के सेवन से नाबालिग किशोर की मौत

महेश देरासरी
महाजन। कस्बे में एक नाबालिग किशोर ने भुलवश कीटनाशक का सेवन कर लिया। उपचार के लिए बीकानेर ले जाते समय रास्ते में किशोर ने दम तोड़ दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड संख्या 9 के निवासी रमजान खां का 17 वर्षीय पुत्र यासिब कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहा था। शुक्रवार सायं को यासिब ने घर मे रखी कीटनाशक को दवाई समझकर सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन किशोर को महाजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां से उसे हालत गंभीर होने के कारण लूणकरणसर हॉस्पिटल भेज दिया। लूणकरणसर अस्पताल में उपचार के बाद भी किशोर की तबियत में सुधार नहीं होने से उसे बीकानेर पीबीएम अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन शनिवार सुबह किशोर को गंभीर हालत में लेकर बीकानेर पीबीएम अस्पताल के लिए रवाना हुए। लेकिन किशोर ने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक किशोर यासिब के दादा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26