Gold Silver

बुजुर्ग दम्पति पर तलवार से जानलेवा हमला, तोड़े दांत,शरीर पर कई जगह काटा

चूरू। जिले में बुजुर्ग दपंत्ति पर जानलेवा हमले की खबर ने सनसनी फैला दी है। जिले के गांव कुणसीसर में जमीन के टुकड़े के लिए अपने ही खून के प्यासे बन गये। बंटवारे की जमीन के लिये 60 साल के बुजुर्ग के सिर पर तलवार से जानलेवा हमला किया तो वहीं 55 साल की बुजुर्ग महिला के दांत तोड दिये और शरीर पर दांत से काटकर कई जगह से जख्मी कर दिया। गम्भीर हालत में दोनो को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया जहां दोनों का इलाज जारी है।
पुलिस पहुंची मौके पर
अस्पताल पहुंची रतननगर थाना पुलिस ने घायल बुजुर्ग दम्पति के पर्चा बयान पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने जानलेवा हमला उस वक्त किया दोनों बुजुर्ग खाना खा रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव कुणसीसर में जीवराज सिंह और किशोर सिंह दोनो भाईयों का बंटवारे की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। आरोपी किशोर सिंह के हिस्से में आये कमरे को रविवार तक खाली नहीं करने पर दोनों में आपसी कहासुनी हो गई, जिसके बाद एकबार मामला शान्त हो गया लेकिन जब 60 वर्षीय जीवराज सिंह और उसकी पत्नी मगन कंवर खाना खा रहे थे तो आरोपी भाई किशोर सिंह ने अपने बेटे जगदीश सिंह और पत्नी सहित दोनों पर तलवार से हमला कर दिया।
पति पर किया हमला, तो पत्नी ने किया बीचबचाव
इस दौरान किशोर सिंह ने जीवराज के सिर पर तलवार से हमला किया, जिससे वह गम्भीर घायल हो गया। बीच बचाव कर रही पत्नी मगन कंवर को बेरहमी से पीटते हुए उसके दांत तोड दिये तथा शरीर पर दांतों से कांट लिया। इस दौरान अपने मां—बाप को छुडा रहे बेटे को लाठियों से पीटा। बहरहाल रतननगर थाना पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं बुजुर्ग दम्पति का राजकीय भरतिया अस्पताल में इलाज जारी है।

Join Whatsapp 26