Gold Silver

आधार फ्री में अपडेट करने की डेडलाइन फिर बढ़ी, जानें अपडेट करने की पूरी प्रोसेस

खुलासा न्यूज, नेटवर्क।  यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने फ्री में आधार अपडेट करने की डेडलाइन को फिर 6 महीने के लिए बढ़ा दिया है। अब आप अपने आधार को 14 जून 2025 तक फ्री में अपडेट कर सकेंगे और इसके लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा। इसके बाद आधार अपडेट करने के लिए चार्ज देना होगा। पहले यह डेडलाइन 14 दिसंबर 2024 थी।UIDAI ने शनिवार को X पर पोस्ट कर कहा कि, लाखों आधार नंबर धारकों को फायदा पहुंचाने के लिए फ्री में ऑनलाइन डॉक्युमेंट अपलोड करने की सर्विस को 14 जून 2025 तक बढ़ा दिया है। यह फ्री सर्विस सिर्फ myAadhaar पोर्टल पर अवेलेबल है।

ऑफिशियल वेबसाइट पर खुद कर सकते हैं अपडेट

आधार अपडेट करने के लिए यूजर्स UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट myAadhaar पर जाकर खुद ही अपनी डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। इसमें डेमोग्राफिक डेटा ही ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है। आप खुद से आधार अपडेट नहीं कर सकते हैं तो पास के आधार सेंटर जाकर भी ये काम करवा सकते हैं, लेकिन यहां हर डिटेल्स (डेमोग्राफिक और बायोमेट्रिक डेटा) अपडेट करने के लिए 50 रुपए फीस देनी होगी।

ऑनलाइन आधार अपडेट करने के लिए आपका मोबाइल नंबर अपडेट होना जरूरी है। नहीं तो आधार ऑनलाइन अपडेट नहीं होगा। मोबाइल नंबर आधार सेंटर पर ही अपडेट किया जा सकता है। डिटेल्स अपडेट करने के बाद आपको एक सर्विस रिक्वेस्ट नंबर भी मिलेगा। इसके जरिए आप चेक कर सकते हैं कि आपके आधार में डिटेल्स कब तक अपडेट हो जाएंगी।

अधार अपडेट करने के लिए पूरी प्रोसेस

एड्रेस प्रूफ के साथ ऐसे करें आधार में पता अपडेट

  • सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक साइट myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाएं।
  • यहां लॉगिन करने के लिए आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड डालकर सेंड OTP पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डालकर लॉगिन करें।
  • अब आधार अपडेट ऑप्शन पर जाएं। इसके बाद प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अगले पेज पर एड्रेस पर सिलेक्ट करके प्रोसीड टू आधार अपडेट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने पर आपके सामने आपका मौजूदा एड्रेस आजाएगा।
  • इसके बाद आप जो एड्रेस अपडेट करना चाहते हैं उसका ऑप्शन आएगा।
  • यहां आपको अपने नए एड्रेस की जानकारी भरनी होगी।
  • इसके बाद एक डॉक्यूमेंट सबमिट करना होगा जिस पर आपको नया एड्रेस हो।
  • इसके बाद आपको नीचे दिए दोनों चेक बॉक्स पर क्लिक करके नेस्ट पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने पेमेंट का ऑप्शन आएगा। यहां आप UPI नेट बैंकिंग या कार्ड जैसे भी चाहें पेमेंट कर सकते हैं।
  • पेमेंट पूरा होते ही आपको एक रसीद मिलेगी। इसके बाद करीब 30 दिन में आपका आधार अपडेट हो जाएगा।
Join Whatsapp 26