झाडिय़ों में मिला युवक का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

झाडिय़ों में मिला युवक का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका

खुलासा न्यूज नेटवर्क। ढाणी तीन एलपीएम के नजदीक गुरुवार को झाडिय़ों में युवक का शव मिला। युवक रात को ढाणी में ही था। सुबह उसका शव झाडिय़ों में मिलने से सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों ने शव देखा तो उन्होंने इसकी सूचना समेजा पुलिस को दी। आसपास के लोगों ने उसकी पहचान तीन एलपीएम ढाणी के नरेंद्र कुमार पुत्र ठंडूराम के रूप में की है। नरेंद्र गांव में मेहनत मजदूरी करता था। मामला रायसिंहनगर तहसील के समेजा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नरेंद्र अविवाहित था। वह मेहनत मजदूरी करने के अलावा अपने एक साथी के साथ रहता था। बुधवार को भी वह उसके साथ ही था। उसके परिवार के सभी लोग रिश्तेदारी में शोक जताने के लिए गए थे। वह घर पर अकेला ही था। इसी दौरान गुरुवार सुबह उसका शव लोगों ने ढाणी के पास झाडिय़ों में पड़ा देखा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची समेजा पुलिस ने शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शाम को शव का पोस्टमार्टम करवाकर इसे परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने युवक की हत्या होने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शाम तक इस संबंध में मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही थी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |