Gold Silver

डिग्गी में मिले महिला और दो बच्चों के शव, चाचा ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर जिले से आज की दूसरी बड़ी सामने आई है। जहां जिले के पदमपुर इलाके के गांव 23 बीबी बैरां में रविवार को एक महिला और दो बच्चों के शव घर में बनी पानी की डिग्गी में मिले। महिला का अपने पति और ससुराल पक्ष के लोगों से विवाद था। कुछ समय पहले ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए परेशान किया था। इस पर वह पीहर में रहने लगी थी। बाद में ससुराल पक्ष के लोग उसे मना कर घर लाए थे। इसी दौरान रविवार को उसका और उसके दो बच्चों के शव डिग्गी में मिला।

 

चाचा ने लगाए परेशान करने के आरोप

 

महिला के चाचा हनुमानगढ़ जिले के गांव धौलीपाल निवासी लालचंद पुत्र आदूराम ने बताया कि उसकी भतीजी सोनू पुत्री रतीराम की शादी सात साल पहले गांव 23 बीबी बैरां निवासी सोनू पुत्र बीरबलराम से हुई थी। विवाह के बाद उसे दो बच्चे कालू ( 5) और गौरी ( 2) हुए। इसके बाद से पति सोनू, ससुर बीरबलराम, सास मीरा और ननद भगवती ने उसे दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। मृतका के चाचा का आरोप है कि इसी साल 26 जुलाई को आरोपियों ने उसकी भतीजी को जहरीला स्प्रे पिला दिया। इस पर उसे इलाज करवाकर बचाया गया। तब से महिला पीहर में रहने लगी। बाद में ससुराल पक्ष के लोगों ने माफी मांगी तो महिला के पीहर वालों ने उसे वापस ससुराल भिजवा दिया।

मृतका सोनू के चाचा ने बताया कि उसकी भतीजी ने उसे शनिवार को ससुराल पक्ष के उसे फिर से परेशान करने की बात कहते हुए उसे जान का खतरा होने की आशंका जताई थी। महिला के चाचा ने बताया कि रविवार को उन्हें सोनू और दोनों बच्चों कालू और गौरी के शव डिग्गी में पड़े होने की सूचना मिली। महिला के चाचा ने सोनू और उसके दोनों बच्चों को मारकर डिग्गी में डालने का आरोप लगाया है।

Join Whatsapp 26