बहू ने ससुर पर लगाया नशीला पदार्थ सूंघाकर रेप करने का आरोप

बहू ने ससुर पर लगाया नशीला पदार्थ सूंघाकर रेप करने का आरोप

खुलासा न्यूज, बीकानेर। विवाहिता द्वारा ससुर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में चुरू के सदर पुलिस थाने में पीडि़ता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी 2017 में दूधवाखारा के एक गांव में हुई थी। शादी के बाद से ही उसका ससुर, पति, सास और ननद दहेज के लिए उसे परेशान करते थे। दहेज में उससे नकद रुपए, गाड़ी और एसी की मांग करते थे। उसने अपने पिता से 10 लाख रुपए लाकर भी उन्हें दिए। आरएसी में कार्यरत उसका ससुर उस पर गंदी नजर रखता था। ससुर ने 2020 में उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद करीब दो साल तक वह अपने पीहर में रही। बाद में राजीनामा होने पर उसे ससुराल ले गए, लेकिन कुछ ही दिनों बाद दहेज की मांग को लेकर उसे फिर से प्रताडि़त करने लगे। उसके साथ मारपीट भी की जाती। अक्टूबर 2023 में उसका ससुर छुट्टी आया हुआ था। तब उसने नशीला पदार्थ सूंघाकर उसके साथ रेप किया। फिलहाल पुलिस ने आईपीसी की धारा में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 103100 रेट , 22 कैरट 108100 चांदी 136800 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 103100 रेट , 22 कैरट 108100 चांदी 136800 |