दिवाली अवकाश 2022 के लिए तिथि घोषित, इस बार स्कूलों एवं कॉलेजों में रहेगा 13 दिन अवकाश, यहां देखें छुट्टी की तारीख

दिवाली अवकाश 2022 के लिए तिथि घोषित, इस बार स्कूलों एवं कॉलेजों में रहेगा 13 दिन अवकाश, यहां देखें छुट्टी की तारीख

खुलासा न्यूज़ , बीकानेर । राजस्थान सहित पूरे भारतवर्ष में दीपावली का त्योहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। राजस्थान में हर साल आम तौर पर दीपावली पर स्कूलों में मध्यावधि अवकाश होता है। अर्थात राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में दीपावली की छुट्टियां रखी जाती है। यह अवकाश राजस्थान की सरकारी और निजी स्कूलों एवं कॉलेजों में सरकार द्वारा रखा जाता है। स्कूलों के विद्यार्थी दीपावली की छुट्टियों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस साल 2022 में दीपावली का अवकाश कब से कब तक रहेगा। राजस्थान में वर्ष 2022 में दीपावली की छुट्टियां कब से पड़ेगी। इसके बारे में विस्तृत जानकारी नीचे उपलब्ध करवा रहे हैं।

राजस्थान शिक्षा विभाग शिविरा पंचांग के अनुसार वर्ष 2022 में मध्यावधि अवकाश 19 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक रखा गया है। इस मध्यावधि अवकाश को भी दीपावली अवकाश के नाम से जाना जाता है। सभी विद्यार्थी दीपावली अवकाश का बेसब्री से इंतजार करते हैं। जिससे कि वह अपनी छुट्टियां मना सके और दीपावली की तैयारियां कर सकें। इस बार वर्ष 2022 में दीपावली का अवकाश 19 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक रखे जाने की जानकारी दी गई है। शिविरा पंचांग अक्टूबर 2022 देखने का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध करवा दिया है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |