दामोदर, पवन, कौशल्या, द्रौपती और करूणा को मिला राज्य स्तरीय साहित्य पुरस्कार - Khulasa Online दामोदर, पवन, कौशल्या, द्रौपती और करूणा को मिला राज्य स्तरीय साहित्य पुरस्कार - Khulasa Online

दामोदर, पवन, कौशल्या, द्रौपती और करूणा को मिला राज्य स्तरीय साहित्य पुरस्कार

राजस्थान साहित्य अकादमी पुरस्कार समारोह चूरू में संपन्न

मिले चंद्रदेव शर्मा, सुधा गुप्ता और परदेसी पुरस्कार

खुलासा न्यूज, लूणकरणसर/लोकेश बोहरा। राजस्थान साहित्य अकादमी, उदयपुर का राज्य स्तरीय पुरस्कार समारोह चूरू के दादाबाड़ी सभागार में सम्पन्न हुआ। इस समारोह के दौरान अकादमी के विद्यालय स्तर से लेकर सर्वोच्च स्तर तक के पुरस्कार दिए गए। समारोह में लूणकरणसर उपखंड की इक्कीस कॉलेज, और इक्कीस स्कूल गोपल्याण के पाँच विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया। पुरस्कार के तहत, चैक, शॉल, प्रतीक चिन्ह, प्रमाण पत्र, सूत की माला और खादी की बनी टोपी पहनाकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान इक्कीस कॉलेज के दामोदर शर्मा और पवन कुमार गुसाई को चंद्रदेव शर्मा पुरस्कार, कौशल्या जाखड़ को सुधा गुप्ता पुरस्कार, इक्कीस स्कूल की करुणा रंगा और द्रोपती जाखड़ को परदेशी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

समारोह के मुख्य साहित्य मनीषी से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार और विचारक वेद व्यास ने कहा कि रचनाकार का फज़ऱ् है जो भोगे सो लिखे, लिखे सो दिखे। जीवन में हर घड़ी आपकी परीक्षा ली जाएगी लेकिन अपने सच पर अटल रहना। वेद व्यास ने ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं का आगे आना सुखद बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्थान साहित्य अकादमी अध्यक्ष दुलाराम सहारण ने की। वहीं उपाध्यक्ष सुनीता घोघरा भी मंच पर बनी रही।राजस्थान साहित्य अकादमी सरस्वती सभा सदस्य राजूराम बिजारणियां, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. हरिमोहन सारस्वत, इक्कीस कॉलेज की आशा शर्मा, मुकेश रंगा, लालचंद जाखड़, लीलाधर शर्मा भी इस अवसर के साक्षी बने। राजूराम बिजारणियां के अनुसार सभी विद्यार्थियों को यह पुरस्कार उनकी कविता, निबंध और लघुकथा के लिए दिया गया। गौरतलब है कि सभी विद्यार्थी सरोकार संस्था से जुड़े हुए हैं। साहित्य से सरोकार रखने वाले विद्यार्थियों का कहना है कि "इक्कीस संस्थान का वातावरण साहित्यिक है। यहाँ की लाइब्रेरी समृद्ध है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26