दहेज प्रताडऩा से दुखी, पिया कीटनाशक हुई मौत - Khulasa Online दहेज प्रताडऩा से दुखी, पिया कीटनाशक हुई मौत - Khulasa Online

दहेज प्रताडऩा से दुखी, पिया कीटनाशक हुई मौत

बीकानेर। विवाहिता ने चार दिन पूर्व ससुराल पक्ष द्वारा दहेज प्रताडऩा से दुखी होकर कीटनाशक पी लिया था जिसका बीकानेर पीबीएम में चल रहे इलाज के दौरान आज दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि चार दिन पूर्व ही मान्याणा निवासी विवाहिता के पिता देवीलाल ने पलाना निवासी ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेत प्रताडऩा व तंग परेशान करने का मामला दर्ज करवाया था। मामले के अनुसार सास लिछमा ,देवर केसरीचंद , पति बाबूलाल ,जेठ कुम्भाराम,ससुर घेवरराम,व बड़ा ससुर मूलाराम द्वारा दहेज के लिए प्रताडऩा ,जान से मारने की नीयत से मारपीट,से तंग हो कर विवाहिता ने कीटनाशक पी लिया था। पुलिस ने जुर्म की धारा498्र,406,323,306,143 में नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।मामले की जांच सीओ नोखा महमूद खान कर रहे है

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26