दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर महिला के साथ किया आाकृतिक कृत्य

दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर महिला के साथ किया आाकृतिक कृत्य

बीकानेर। शहर के नयाशहर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ थाने में अपने ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने राजेश यादव कन्यादेवी,रामेश्वर यादव राजू खन व 3-4 अन्यों ने मिलकर मारपीट की। महिला ने राजेश यादव व कन्यादेवी पर गंभीर आरोप लगाया है कि इन्होंने पहले दहेज की मांग की जब दहेज नहीं लाना पर दोनों ने मिलकर उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की तथा राजू खन व राजेश यादव के दोस्तों ने उसके साथ खोटा काम करने का प्रयास किया। तथा राजेश यादव ने महिला के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया और कहा कि अगर दहेज नहीं ला सकती तो अपने दोस्तों के साथ संबंध बनाने की दबाब भी बनाया कहा कि राजू खन व उसके दोस्तों के साथ शारिरीक संबंध बनाओं। महिला ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर सभी पर धारा 406, 323, 354, 377, 376/511, 5बी पीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है। महेश कुमार को जांच सौँंपी गई है।

Join Whatsapp 26