दादोंसा की लाडली को दादा ने ही ढाई साल की पोती को बनाया हवस का शिकार

दादोंसा की लाडली को दादा ने ही ढाई साल की पोती को बनाया हवस का शिकार

मुरादाबाद । उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में दादा ने अपनी ही ढाई साल की पोती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने बहू के मायके में आकर वारदात को अंजाम दिया। पीडि़ता ने एसएसपी से गुहार लगाई। मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सिविल लाइंस के हरथला चौकी क्षेत्र निवासी महिला की शादी कुन्दरकी थाना क्षेत्र के गांव में हुई है। महिला इस समय मायके में है। महिला के अनुसार घटना 20 अगस्त की है। उसके ससुर मायके आए थे। आरोप है कि दोपहर करीब ढाई बजे महिला का ससुर उसकी ढाई साल की बेटी को खिलाने के बहाने छत पर ले गया। वहां आरोपी ने बच्ची के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया।
10 मिनट बाद जब महिला नाश्ता करने के लिए ससुर को बुलाने गई तो वह बच्ची के साथ आपत्तिजनक हालत में था। महिला ने अपनी बेटी को आरोपी के हाथ से छीन लिया। बाद में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी वहां से भाग गया। पीडि़ता के अनुसार आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति का है।
पीडि़ता की मां ने मंगलवार को एसएसपी के समक्ष पेश होकर इसकी शिकायत की थी। मामले में एसएसपी ने सिविल लाइंस एसएचओ को केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। एसएचओ सिविल लाइंस नवल मारवाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |