इनको मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान

इनको मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान

इनको मिलेगा दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया ऐलान

मुंबई। हिंदी सिनेमा जगत में मिथुन चक्रवर्ती का अहम योगदान रहा है। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। एक्टिंग करियर की शुरुआत में उन्हें काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा था। आज वो भले ही फिल्मों में नजर सपोर्टिंग कैरेक्टर्स में कभी-कभार नजर आ जाते हैं लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास में उनका भी एक जमाना था। उनके नाम का सिक्का चलता था। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत ‘मृगया’ से की थी। ऐसे में अब सिनेमा में उनके योगदान के लिए एक्टर का नाम दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

दरअसल, मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार देने का ऐलान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया है। उन्होंने एक्स यानी कि ट्विटर पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा, ‘ये ऐलान करते हुए गौरान्वित महसूस कर रहा हूं कि दादा साहेब फाल्के सेलेक्शन जूरी ने फैसला किया है कि ये अवॉर्ड लेजेंड्री एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को उनके इंडियन सिनेमा में आइकॉनिक योगदान के लिए दिया जाएगा। उन्हें ये सम्मान 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में 8 अक्टूबर को दिया जाएगा।’

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |