सुबह-सुबह आई खुशखबरी, इतने रुपए तक सस्ता हुआ सिलेंडर

सुबह-सुबह आई खुशखबरी, इतने रुपए तक सस्ता हुआ सिलेंडर

सुबह-सुबह आई खुशखबरी, इतने रुपए तक सस्ता हुआ सिलेंडर

नई दिल्ली। नया महीना यानी जुलाई अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर आज से 31 रुपए तक सस्ता हो गया है। वहीं अब आप फोनपे, क्रेड, बिलडेस्क जैसी फिनटेक कंपनियों के जरिए 26 बैंकों के क्रेडिट कार्ड का पेमेंट नहीं कर पाएंगे। आज से 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर 31 रुपए तक सस्ता हो गया है। दिल्ली में दाम अब 30 रुपए घटकर 1646 रुपए हो गए हैं। पहले ये 1676 रुपए में मिल रहा था। कोलकाता में यह सिलेंडर अब 1756 रुपए में मिल रहा है, पहले इसके दाम 1787 रुपए थे। मुंबई में सिलेंडर 1629 रुपए से 31 रुपए कम हो कर 1598 का हो गया है। चेन्नई में सिलेंडर 1809.50 रुपए का मिल रहा है। हालांकि, 14.2 KG वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 803 और मुंबई में 802.50 का मिल रहा है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |