
हैवानियत की हदें पार,पिता पर युवती ने लगाए दुष्कर्म के आरोप






खुलासा न्यूज,बीकानेर। पिता ने रिश्तों को तार तार कर दिया है। नोखा में 17 वर्षीय पुत्री ने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुत्री ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता उस पर बुरी नजर रखते हैं। उसको हमेशा गलत तरीके से छूते रहते हैं। 29 अक्टूबर, 23 को उसकी मम्मी को पापा ने कहा कि आप पीहर जाओ, मैं और पुत्री महाराज के मंदिर जाएंगें। उसकी मम्मी पीहर चली गई। फिर उसके पापा उसको कहीं नहीं लेकर गए। रात को वह सो रही थी उसके पापा उसके साथ आकर सो गए और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसे डराया, धमकाया और कहा किसी को बताया तो तेरी मम्मी और तुझे जान से मार दूंगा। उसने डरते हुए किसी को नहीं बताया। 16 नवंबर, 23 को खाना लेकर आने को बुलाकर फिर दुष्कर्म किया। 17 नबंवर को मम्मी को ननिहाल भेज दिया। 18 नवंबर व 23 नंवबर को फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीडि़ता ने पापा से खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।


