
मावठ से फसलों को फायदा, बीकानेर में सुबह 10 बजे तक छाया रहा कोहरा






खुलासा न्यूज, बीकानेर। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण अंचल में रविवार शाम हुई मावठ के बाद सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। 10 बजे कोहरा नहीं छटा। मावठ बारानी चने की फसल के लिए वरदान साबित होगी।
जयपुर मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि मावठ और कोहरे दो तक दिन तक रहेगा। इसके बाद कोहरे का असर कम हो जाएगा और मिनीमम तापमान में भी गिरावट होगी। मावठ से फसलों को भी फायदा हुआ। एक सप्ताह बाद रात के पारे में गिरावट हुई।
मावड से फसलों को फायदा
कृषि अधिकारी ने बताया कि मावठ बारानी चने की फसल के लिए वरदान साबित होगी। यह फसल केवल बारिश पर आधारित है। पिछले दिनों माइनस डिग्री तापमान से सरसों की फसल मुरझा गई थी। सोमवार सुबह कोहरे की विजिबिलिटी कई स्थानों पर सौ मीटर से दो सौ मीटर थी।


✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |