[t4b-ticker]

बीकानेर: 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, पड़ोसी पर दर्ज हुआ मामला

बीकानेर: 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, पड़ोसी पर दर्ज हुआ मामला

बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र में 14 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाला किशोरी का पड़ोसी है। आरोप है कि 16 नवंबर को फैक्ट्री की छुट्टी थी। पति-पत्नी घर का सामान लेने बाजार गए थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक किशोरी को जबरन अपने कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पति-पत्नी घर पहुंचे तो वारदात का पता चला। किशोरी ने उन्हें बताया कि आरोपी ने पूर्व में भी बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया है। परिजनों ने बीछवाल थाना पुलिस को रिपोर्ट दी तो पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराया गया। पुलिस ने युवकको गिरफ्तार कर लिया है। परिजन पुलिस के पास पहुंचे तो मुकदमा दर्ज कर लिया और आरोप प्रमाणित पाए जाने पर गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Join Whatsapp