बीकानेर संभाग: नाइजीरियन का पासपोर्ट बरामद, वीजा एक्सपायर, डेढ़ करोड़ की हेरोइन बरामदगी का मामला

बीकानेर संभाग: नाइजीरियन का पासपोर्ट बरामद, वीजा एक्सपायर, डेढ़ करोड़ की हेरोइन बरामदगी का मामला

बीकानेर संभाग: नाइजीरियन का पासपोर्ट बरामद, वीजा एक्सपायर, डेढ़ करोड़ की हेरोइन बरामदगी का मामला

हनुमानगढ़। करीब डेढ़ करोड़ रुपए कीमत की हेरोइन (चिट्टा) बरामदगी के मामले में पीसी रिमांड पर चल रहे नाइजीरियन सहित दो आरोपियों को टाउन पुलिस शनिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पीसी रिमांड के दौरान आरोपियों ने पुलिस के सामने अहम खुलासे किए हैं। टाउन पुलिस थाना प्रभारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि नाइजीरियन पाब्लो उर्फ पीटर और मुख्य आरोपी बाबू खान का पीसी रिमांड शनिवार को पूरा हो गया। नाइजीरियन आरोपी का पासपोर्ट प्राप्त कर लिया है। लेकिन उसका वीजा एक्सपायर हो चुका है। पुलिस अधीक्षक के जरिए इसकी सूचना नाइजीरिया दूतावास को भिजवाई गई है। नाइजीरियन के अपराधिक रिकॉर्ड के साथ उसकी पृष्ठभूमि का पता लगाया जा रहा है। दिल्ली में जिस फ्लैट में पीटर रह रहा था, उसके मालिक को भी नोटिस जारी कर अनुसंधान के लिए बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि पीटर की ओर से इस्तेमाल किए जाने वाले बैंक अकाउंट का भी पता लगाया जा रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि नाइजीरियन ने किस-किस को चिट्टा बेचा है। इस घटनाक्रम में और कौन-कौन शामिल हैं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। नाइजीरियन से संबंधित हर बिन्दु पर जांच चल रही है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |