चूल्हे पर चढ़ाये गोबर के उपले, हाथ में सिलेंडर उठाकर सड़कों पर उतरी महिलाएं

चूल्हे पर चढ़ाये गोबर के उपले, हाथ में सिलेंडर उठाकर सड़कों पर उतरी महिलाएं

खुलासा न्यूज,बीकानेर। बढ़ती महंगाई के विरोध में महिला कांग्रेस ने बीकानेर में भी जमकर विरोध प्रदर्शन किया। यहां आंबेडकर सर्किल के पास महिला कांग्रेस ने करीब एक घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया, जिससे काफी देर यातायात भी जाम रहा। वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेता सुनीता गौड़ के नेतृत्व में किए गए इस प्रदर्शन में महिलाओं ने हाथ में गोबर के उपले लिए हुए थे। बीच रास्ते में चूल्हे पर इन थैपलों को जलाया गया। खुद गौड़ ने हाथ में खाली सिलेंडर उठाकर रैली निकाली। महिलाओं ने काफी देर तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत व लोकसभा प्रत्याशी मदनगोपाल मेघवाल भी इस दौरान मौके पर उपस्थित थे। प्रदर्शन में देहात अध्यक्ष शशिकला राठौड़, प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव उमा सुथार,मुमताज बानो,हबीबा चौधरी,पूर्व पार्षद सिंवरी चौधरी,राज भटनागर,आशा स्वामी,प्रियंका गहलोत,राधा भार्गव,सुषमा बारूपाल,सरोज सरगरा,अमरजीत कौर,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद सिंह सोढा,सुमित कोचर,नितिन वत्स,नवनीत आचार्य,मनोज किराडू,ललित तेजस्वी,मनभरी,मन्नू बानो,किशन मेघवाल,मनोज चौधरी,अविनाश राठौड़, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल,गैस के दाम बढ़ोतरी के खिलाफ प्रदर्शन किया।शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि केंद्र सरकार हर रोज पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है। ये ही सरकार कांग्रेस के समय सड़कों पर उतरकर जनता को गुमराह कर रही थी। मोदी के सारे वादे झूठे साबित हुए। इन तीनों पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत बढऩे से महंगाई चरम पर जा रही है। केंद्र सरकार को मंत्रिमंडल बदलने के बजाय अब त्यागपत्र देना चाहिए।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |