
नकली नोट प्रकरण हवाले के जरिये महानगरों में भेजे जा रहे थे नोट अभी 2.74 करोड़ बरामद,आरोपियों को मंहगे व बड़े शौक थे, देखे वीडियों






खुलासा न्यूज बीकानेर। बीती रात नकली नोटों के खिलाफ की गयी कार्रवाई का आज पुलिस ने राज खोल दिया है। कोटगेट थाने में आईजी ओमप्रकाश ने प्रेसवार्ता में इसकी सम्पूर्ण जानकारी दी। आईजी ने बताया है कि यह गिरोह पूरे देशभर में सक्रिय है और हवाला के जरिये बड़ी मात्रा में नकली नोट इधर से उधर करता है। आईजी ने बताया कि यह गिरोह बड़ा शातिर है और नवाबी शौक है। पुलिस ने बीती रात कार्रवाई में नकली नोट के गिरोह से करीब पौने तीन करोड़ जाली भारतीय मुद्रा बरामद की है।
सम्पूर्ण कार्रवाई आईजी के निर्देशों पर की गयी हालांकि यह गिरोह बीते करीब एक महीने से पुलिस की रड़ार पर था और पुलिस इस गिरोह की हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रख रही थी। 23 जुलाई यानि कल बीकानेर पुलिस ने हैड कांस्टेबल को एक गुप्त सूचना मिली की वृंदावन एन्कलेव में मकान नम्बर 670 प्रथम फेज में रविकांत जाखड़,नरेन्द्र शर्मा,मालचद शर्मा मौजूद है जिनके पास बड़ी मात्रा में नकली नोट है। वहीं एक और सूचना मिली की इनके साथी चम्पालाल शर्मा,पुनमचंद शर्मा,राकेश सारस्वत एसकोस गाड़ी लेकर भारी मात्रा में जाली मुद्रा लेकर नोखा से मुकाम की तरफ निकले है। पुलिस ने सूचना मिलते ही दोनो के बारे में तेजी से पता लगाना शुरू किया और दबिश दी गयी। जिसके बाद वृंदावन एन्कलेव में दबिश दी गयी। इस दौरान मौके पर पुलिस ने रविकांत,मालचंद शर्मा,नरेन्द्र को नकली मुद्रा बनाने के सामान,कार जयपुर नम्बर,स्विफ्ट डिजायर बीकानेर नम्बर,मारूती बेलेनो बरामद की। जिसके बाद एक टीम ने नोखा से मुकाम के बीच में दूसरी कार्रवाई की और भारतीय जाली मुद्रा के साथ चम्पालाल शर्मा,नवीन सारस्वत,पुनमचंद शर्मा,राकेश शर्मा को दस्तयाब किया गया। पुलिस लगातार इनका पीछा कर रही थी और इनकी हर गतिविधि पर नजर रख रही थी। पुलिस ने नकली नोटों के गिरोह का पता लगाने के लिए लगातार इनके ठिकानों की रैकी की और इनके द्वारा प्रयोग में लिए जाने वाले वाहनों का पता लगाया गया। जिसके बाद टीम द्वारा भेष बदलकर इनकी दैनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी जुटाई गयी। नकली नोट गिरोह के मुख्य सरगना चम्पालाल शर्मा उर्फ नवीन सारस्वत की पहचान की गयी। इस दौरान पुलिस ने इन पर ड्रोन के जरिये भी कई मर्तबार निगरानी की। पुलिस टीम को पता लगा कि नकली नोट बीकानेर से देशभर के अलग-अलग महानगरों में भेजे जा रहे हे। जिनमें दिल्ली,कोलकाता,मुम्बई,पुणे,चैन्नई,बैगलोर,पटना,गुवाहाटी,शिलोग,लुधियाना,चण्डीगढ़,सूरत,अहमदाबाद,वृंदावन,बनारस,गाजियाबाद आदि शहरों में सप्लाई किया जा रहा है।
इस तरह सप्लाई करते थे नकली नोट:- नकली नोट गिरोह हवाले के जरिये नकली नोट की सप्लाई करते थे। नोटों की सप्लाइ्र के लिए इनके पास फर्जी सिम के भंडार जैसे थे। क्योंकि ये एक डिलेवरी हो जाने के बाद उस सिम को तोडक़र फेंक देते थे। ये सभी सिम फर्जी होती थी। डिलीवरी के समय मुख्य सरगना चम्पालाल शर्मा ही व्हाट्सअप से सम्पर्क करता था। एक बार किसी भी पार्टी को नोट देने के बाद दुसरी बार इस गिरोह का कोई दूसर आदमी की पार्टी के पास जाता था। डिलीवरी के समय नोट की गिनती नहीं करवायी जाती बल्कि पारदर्शी बंद पेकेट दिया जाता। जयादा होता तो ये डिलीवरी देने से मना कर देते थे। गिरोह इतना शातिर था कि नोटों के बंडल में ऊपर और नीचे एक-एक नोट असली होता और बाकी नकली। जिसके बाद डिलीवरी कर दी जाती आौर जो असली मुद्रा इनके पास आती उसका ये अपना हिस्सा बांट लेते थे। पुलिस ने बताया है कि यह गिरोह आज तक करोड़ों रूपए के नकली नोट भारतीय बाजार में चला चुका है। इस गिरोह के सभी सदस्य मंहगे व बड़े शौक रखने वाले है। जो कि महंगे कपड़े,पहनना,बड़ी गाडिय़ा,महंगी होटलों में ठहरना,जुआ सट्टा आदि करते थे। पुलिस ने सामने ये भी आश्चर्यजनक बाते सामने आयी है कि इनके परिवारों को भी इस कार्य का पता था।
वीडियों: राजा जोशी


