
Coronavirus: भारत में 24 घंटे के भीतर सामने आए 50 नए केस, संक्रमित की संख्या 230





नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस तेजी से पैर पसार रहा है। शुक्रवार को देश में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 230 पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि इनमें 32 विदेशी भी शामिल हैं। हांलाकि चौंकाने वाली बात यह है बीते 24 घंटे के भीतर देश में 50 नए मामले सामने आ गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस संबंध में जानकारी दी, भारत में के कुल पॉजिटिव केस अब 223 हो गए हैं, इनमें 32 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। दिल्ली, कर्नाटक, पंजाब और महाराष्ट्र में अब तक इस बीमारी से चार लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया भर में 10 हजार से ज्यादा लोगों की जान लेने वाले इस जानलेवा वायरस से अब तक देश में 23 लोगों का इलाज किया जा चुका है।


✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90400 रेट , 22 कैरट 95400 चांदी 1178000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90400 रेट , 22 कैरट 95400 चांदी 1178000 |