Gold Silver

सम्मानजनक तरीके से होगा कोरोना पॉजिटिव मृतक का अंतिम संस्कार

खुलासा न्यूज,बीकानेर। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव देवेन्द्र बिस्सा ने कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों का अन्तिम संस्कार करने में आ रही दिक्कतों के बारे में जिला कलेक्टर नमित मेहता को अवगत करवाया। बिस्सा ने बताया कि निगम में शव यात्रा को ले जाने के लिए मात्र एक ही गाड़ी है। जिसके चलते परिजन को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। जिला कलेक्टर ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए निगम की शव यात्रा के लिए जो एक ही गाड़ी थी। उसको बढ़ाकर एक ओर अतिरिक्त गाड़ी लगाने का आश्वासन दिया और आदेश दिए कि मृतक परिवार के परिजन अब अपने निजी वाहन या स्वयंसेवी स ंस्था से भी अपने परिजन का सम्मान पूर्वक अंतिम संस्कार कर सकेंगे। परिजन का शव ले जा पाएंगे एवं सम्मानजनक अंतिम संस्कार कर पाएंगे। ज्ञापन देने में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष फरमान क ोहरी,लक्ष्मीकांत,आशीष,अभिषेक डेनवाल,अजय पुष्करणा,रवि जोशी अनेक कार्यकर्ता साथ रहे। पूरे घटनाक्रम की जानकारी लेकर तुरंत निस्तारण करने पर युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव देवेन्द्र बिस्सा ने जिला क लेक्टर नमित मेहता का आभार व्यक्त किया।

Join Whatsapp 26