धनिया 200 रुपए तक महंगा, ग्वार में 135 रुपए तक गिरावट, सरसों 100 रुपए तेज

धनिया 200 रुपए तक महंगा, ग्वार में 135 रुपए तक गिरावट, सरसों 100 रुपए तेज

प्रदेश की मंडियों में जिंसों के भाव में बहुत ज्यादा हलचल नहीं है। शुक्रवार को  मंडियों में भाव स्थिर रहे। गेहूं में 10 रुपए का उछाल आया तो  150 रुपए की गिरावट भी रही। ग्वार के भाव अलग-अलग मंडियों में 95 से 135 रुपए तक गिर गए। जौ में भी 50 रुपए तक की गिरावट रही। सरसों के भाव 50 रुपए गिरे तो कुछ मंडियों में 75 से 100 रुपए तक तेज भी रहे। चने में 25 रुपए की मामूली गिरावट आई तो 50 रुपए की तेजी भी रही।

सोयाबीन के भाव आज 150 रुपए तक गिरे। धनिया में 200 व लहसुन में 300 रुपए की तेजी दर्ज की गई। अलवर में ग्वार 200 रुपए सस्ता रहा, सरसों में 50 रुपए की तेजी रही।

खाद्य जिंस भाव (रु./ क्विंटल)
गेहूं 1930- 2572
जौ 2550-2976
चना 4200-4476
ग्वार 5000-5701
सरसों 5750-6300
Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |