सजायाफ्ता कैदी की मौत - Khulasa Online सजायाफ्ता कैदी की मौत - Khulasa Online

सजायाफ्ता कैदी की मौत

खुलासा न्यूज,बीकानेर। केन्द्रीय जेल में सजा काट रहे एक कैदी की पीबीएम में इलाज के दौरान मौत हो गई। जेलर अलाद्दीन के अनुसार हनुमानगढ़ जिले की टिब्बी तहसील के निवासी 76 वर्षीय बच्चन सिंह की आज सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसे उपचार के लिये तुरंत पीबीएम में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चन सिंह हत्या के एक मामले में सजा काट रहा था। जिसकी पिछले लंबे समय से तबीयत खराब चल रही थी। यहीं नहीं बच्चन सिंह अक्टुबर में पैरोल काटकर आया था। शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को इतला दी गई।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26