
शिक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती सुनीता गुलाटी का बाफना स्कूल में संवाद






खुलासा न्यूज़ । बाफना स्कूल में आज एक एक्सपर्ट टॉक आयोजित हुई। इस टॉक की एक्सपर्ट 2022 में बतौर शिक्षक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती सुनीता गुलाटी थी।
स्कूल के सीईओ डॉ पीएस वोहरा ने बताया कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे बीकानेर की सुनीता गुलाटी को बतौर शिक्षक 2022 के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। श्रीमती गुलाटी के बच्चों ने बाफना स्कूल में ही अध्ययन किया है। उन्होंने 2017 से अब तक विशेष कैटेगरी( मूक – बघिर) विद्यार्थियों के साथ शैक्षिक उन्नयन का कार्य किया है। इन विशेष बच्चों के सर्वांगीण विकास में उन्होंने अनेक नवाचारों का उपयोग किया। उनके द्वारा किए गए शैक्षिक उन्नयन के कार्यों के फल स्वरूप 2022 के राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।आज आप शिक्षा के क्षेत्र में एक रोल मॉडल के रूप में उभरी हैं। आपकी इसी उपलब्धि को देखते हुए स्कूल ने एक संवाद का कार्यक्रम आयोजित किया है जिससे स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं इनसे प्रेरित होकर के शिक्षा के क्षेत्र में कुछ सकारात्मक कर सके।
अपने संबोधन में श्रीमती गुलाटी ने कहा कि एक शिक्षक को अपने विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास में खुद को झोंक देना चाहिए। एक वक्त के बाद में जब वह एक छोटे पौधे से बहुत बड़ा पेड़ बनेगा तो उसके छाया से संपूर्ण समाज लाभान्वित होगा।उन्होंने कहा कि एक शिक्षक का अपने विद्यार्थी के साथ जुड़ाव सबसे महत्वपूर्ण कड़ी होता है। जब विद्यार्थी और शिक्षक एक दूसरे से वैचारिक रूप से जुड़ जाते हैं तो उसका फल बहुत ही सार्थक मिलता है।उन्होंने बाफना स्कूल की शैक्षिक नवाचारों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षक – शिक्षिकाओं ने श्रीमती गुलाटी से उनके शैक्षिक क्रियाकलापों के बारे में विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से जानकारी प्राप्त की।
स्कूल प्रबंधन की ओर से डॉ वोहरा ने उनका सम्मान किया तथा आभार प्रकट किया।


