नहर में मिला कांस्टेबल का शव, पुलिस कर रही है पड़ताल - Khulasa Online नहर में मिला कांस्टेबल का शव, पुलिस कर रही है पड़ताल - Khulasa Online

नहर में मिला कांस्टेबल का शव, पुलिस कर रही है पड़ताल

कोटा. नगर निगम के गोताखोरों ने सोमवार को रेस्क्यू कर सोमवार को बाईं मुख्य नहर में कांस्टेबल अशोक कुमार चौधरी की चाबी लगी मोटरसाइकिल निकाली थी। मंगलवार सुबह फिर नहर में तलाशी अभियान शुरू किया गया। कोटा से करीब चार किलोमीटर दूर तक तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान कांस्टेबल अशोक चौधरी का शव नहर में मिल गया है। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत कर शव नहर से बाहर निकाल लिया है। कुन्हाड़ी पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि नहर में बाइक पड़ी है। सूचना पर पुलिस ने नगर-निगम के गोताखोरों की टीम को मौके पर बुलाया। जहां नहर में से बाइक बरामद हुई, जिसके आधार पर पता चला कि यह बाइक कांस्टेबल अशोक कुमार चौधरी की है। चौधरी शहर पुलिस लाइन में तैनात है। वह गत चार दिन से अवकाश पर चल रहा है। कांस्टेबल परिवार शादी में बाहर गया हुआ है। इस कारण पुलिस को कांस्टेबल के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। वह परिवार के साथ कुन्हाड़ी में रहता है। अंधेरा होने के कारण निगम की टीम ने रात आठ बजे रेस्क्यू बंद कर दिया था। मंगलवार को तलाशी अभियान चलाया गया तो कांस्टेबल का शव नहर में मिल गया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26