Gold Silver

शहर में यहां एक जाजम पर बैठे 36 कौम के जागरूक नागरिक, नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने की खाई कसम

खुलासा न्यूज, बीकानेर। नशे के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ आज सुभाषपुरा के सुभाष पार्क में एक जाजम पर बैठकर 36 कौम के जागरूक नागरिकों ने एक बड़ी पहल कर डाली। यहां उपस्थित सभी लोगों ने नशे को जड़ से उखाड़ फेंकने की कसम खाई। लोगों ने बताया कि एमडी, चि_ा, चरस, नशीली दवाएं, अफीम, पोस्त, ज्वाइंट आदि नशा करने और नशा बेचने वालों के खिलाफ जागरूक लोगों का संघर्ष जारी रहेगा और पुलिस अगर प्रभावी कार्रवाई नहीं करती है तो पुलिस और प्रशासन के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा। बैठक में श्याम सिंह हाडला, मालम सिंह मांगलिया, नरपत सिंह बडगुजर, कालू सिंह चौहान, छोटू सिंह भाटी, नवाब खा कायमखानी, भंवर लाल चौधरी, अशोक कुमार गुर्जर, श्रीराम भादू, प्रेम लाल सोनी, भाखर सिंह , शक्ति सिंह भाटी, विशाल सिंह बडगुजर, हनीफ खा, अर्जुन सिंह झाला, गुलजार खा, जाकिर हुसैन, नजमल भाटी, राजेंद्र सिंह दैया, भानु प्रताप सिंह हाडला, भानु जोधा, हिम्मत सिंह चौहान, मिश्री लाल बंजारा, बजरंग सिंह शेखावत, मोहन महाराज, रघुवीर नाई, जेठू सिंह चौहान, गोविंद नायक, सजन सिंह, किशन सोनी, लक्ष्मण सोनी, कर्मजीत सिंह ढिल्लो, जनक राज मेघवाल, राम लाल नायक, पीरदान सिंह, रवि शेखावत, पवन माली, विक्रम सिंह चौहान, महेंद्र सिंह चौहान, भीम सिंह चौहान, विश्व प्रताप पंवार, भानु गहलोत, सोनू बडगुजर, खुशाल सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह शेखावत, मिलन शर्मा, अशगर अली, कर्ण पाल नायक, भीख सिंह, मदन सिंह, संजय सिंह बिका, पवन बिका, प्रधुमन आदि मौजूद रहे।

Join Whatsapp 26