Gold Silver

बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयकर कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन, देखे वीडियो

बीकानेर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आयकर कार्यालय पर किया विरोध प्रदर्शन, देखे वीडियो

बीकानेर। केन्द्र की भाजपा सरकार के लोकतंत्र विरोधी रवैये और संवैधानिक संस्थाओं के दुरूपयोग के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीकानेर में रानी बाजार आयकर भवन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार किए गए विरोध-प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारे लिखी तख्तियां हाथों में पकड़ केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। और प्रधानमंन्त्री मोदी का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान बीकानेर के पूर्व मंत्री डॉ बीड़ी कल्ला ने कहा कि जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे केन्द्र में बैठी तानाशाह मोदी सरकार लगातार आमजन और किसान विरोधी फैसले कर रही है। अब हद तो तब हो गई जब मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज करने का काम किया गया। इनमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी तथा युवा कांग्रेस के वे बैंक खाते शामिल हैं। जिनमें हाल ही में क्राउड फण्डिंग के जरिए आमजन से सहायता राशि प्राप्त की गई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ओर से पूरे देश में निकाली जा रही यात्रा से घबराकर भाजपा की सरकार इस तरह के हथकंडे अपना रही है। कांग्रेस पार्टी इसकी निंदा करती है। बीकानेर कोंग्रेस शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कहा कि आज केन्द्र सरकार के खिलाफ किसान सड़कों पर बैठा है। अब मोदी हिटलरशाही पर उतर आए हैं, लेकिन कांग्रेस का कार्यकर्ता इस तानाशाह सरकार के दबाव में नहीं झुकेगा। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता केन्द्र में बैठी मोदी सरकार को उखाड़कर इस तानाशाही का जवाब देगा।

Join Whatsapp 26