
अशोक गहलोत की सभा में ऐसा क्या हुआ कि उलझ पड़े कांग्रेस कार्यकर्ता व पुलिसकर्मी






खुलासा न्यूज, बीकानेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की गंगाशहर के चौरडिय़ा चौक में विधानसभा चुनावों को लेकर हुई बीकानेर पूर्व व पश्चिम की संयुक्त सभा के दौरान एक अजीबो गरीब वाक्या सामने आया। जहां मंच पर चढऩे के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता व वहां तैनात पुलिस कर्मियों के बीच गहमागहमी हो गई। इस दौरान तीखी नोकझोक भी हुई। दरअसल, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत देर शाम को बीकानेर पूर्व व पश्चिम की संयुक्त सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस के कार्यकर्ता मंच पर जाना चाह रहे थे। इस दौरान उन्हें पुलिस कर्मियों द्वारा मना करने पर कार्यकर्ता व पुलिस के कर्मचारी आपस में उलझ गए। तीख बहसबाजी भी हुई। इस दौरान बीकानेर पूर्व प्रत्याशी यशपाल गहलोत ने बीच-बचाव करते हुए मामला शांत करवाया।


