कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का किया स्वागत

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का किया स्वागत

खुलासा न्यूज़ , बीकानेर । आज एकदिवसीय दौरे पर आए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सबसे पहले रामेश्वर डूडी की माता के निधन पर उनके निवास स्थान जाकर शोक सवेदनाएँ दी फिर सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिले।
इसी क्रम में नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चेतना चोधरी भी कांग्रेस पार्षदो के साथ मिलकर नगर निगम एंव यूआईटी में आ रही समस्याओं से अवगत करवाया साथ ही सरकार द्वारा बीकानेर को ज्यादा से ज्यादा बजट देने की मांग भी की। वही दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव फ़िरोज भाटी ने डोटासरा के समक्ष जल्द से जल्द यूआईटी चेयरमैन एंव संगठन का शहर कांग्रेस अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष एंव पीसीसी सदस्य बनाने की मांग रखी। भाटी ने कहा कि आज यूआईटी में अध्यक्ष नही होने के कारण शहर का विकास पूरी तरह से नही हो रहा वही कार्यकर्ताओं को सत्ता में भागीदारी नही मिलने से कार्यकर्ता भी हताश है।
इनके अलावा सर्किट हाउस में अध्यक्ष यशपाल गहलोत, प्रदेश सचिव जिया उर रहमान, गजेंद्र सिंह सांखला, राज्य मंत्री डूंगरराम गेदर, बिशनाराम सियाग, विक्रम स्वामी, शिवलाल गोदारा, सलीम भाटी, ब्लॉक आनंद सिंह सोढ़ा, सुमित कोचर, मगन महाराज, साजिद सुलेमानी, सुभाष स्वामी, यूनुस अली, सुनीता गौड़, ललित तेजस्वी, राजकुमारी व्यास, जयदीप सिंह जावा, गोवर्धन मीणा, मैक्स नायक, नितिन चड्डा, अभिषेक पंवार, विकास तंवर, सांगिलाल वर्मा, ओम प्रकाश लोहिया, राकेश सिंगारिया, श्री कृष्ण गोदारा, संजय आचार्य, नितिन वत्सस, मनोज नायक, जीतू नायक, अनिल व्यास, करणी सिंह राजपुरोहित, मनोज किराडू, ऋषि व्यास सहित कई कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |