
उपचुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर







बीकानेर। श्रीडूंगरगढ में वार्ड 2 में उपचुनाव का परिणाम आ गया है और ये सीट कांग्रेस के खाते में गई। यहां कांग्रेस के मंगतूराम मेघवाल विजयी हुए है और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। कांग्रेस के मंगतूराम ने भाजपा से से ये सीट छीनते हुए भाजपा के बृजलाल व माकपा के त्रिलोकचंद को शिकस्त दी है। बधाई का दौर प्रारंभ होने के साथ ही विजयी जश्न प्रारंभ हो गया है।


