सहाड़ा और सुजानगढ़ में कांग्रेस, तो राजसमंद में BJP ने मारी बाजी - Khulasa Online सहाड़ा और सुजानगढ़ में कांग्रेस, तो राजसमंद में BJP ने मारी बाजी - Khulasa Online

सहाड़ा और सुजानगढ़ में कांग्रेस, तो राजसमंद में BJP ने मारी बाजी

दो पर कांग्रेस, एक पर बीजेपी का पलड़ा भारी
राजस्थान विधानसभा की 3 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे साफ हो चुके हैं। कांग्रेस ने सुजानगढ़ और सहाड़ा सीट पर जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी ने राजसमंद सीट पर कब्जा जमाया है। राजसमंद सीट पर किरण माहेश्वरी की बेटी दीप्ति माहेश्वरी ने 5310 वोटों से जीत हासिल की । उन्होंने यहां कांग्रेस के तनसुख वोहरा को हराया है। बता दें कि यहां भाजपा प्रत्याशी को 74131 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी ने 68966 वोट हासिल किया थे। वहीं इसी तरह सहाड़ा सीट पर कांग्रेस की गायत्री देवी ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस की गायत्री देवी ने 42099 वोट के अंतर से भाजपा को हराया है। गायत्री देवी को 81,151 वोट मिले, जबकि भाजपा के डॉ. रतन लाल जाट को 39,052 वोट ही मिले। वहीं, आरएलपी के बद्रीलाल जाट को 12,175 वोट मिले। यहां नोटा में 4074 वोट पड़े। सुजानगढ़ की बात करें तो मनोज कुमार मेघवाल ने जीत दर्ज की। मनोज कुमार पूर्व मंत्री मास्टर भंवरलाल मेघवाल के पुत्र है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26