कांग्रेस सोमवार से संविधान बचाओ आंदोलन शुरू करेगी, ब्लॉक से लेकर राजधानी तक होगा प्रदर्शन - Khulasa Online कांग्रेस सोमवार से संविधान बचाओ आंदोलन शुरू करेगी, ब्लॉक से लेकर राजधानी तक होगा प्रदर्शन - Khulasa Online

कांग्रेस सोमवार से संविधान बचाओ आंदोलन शुरू करेगी, ब्लॉक से लेकर राजधानी तक होगा प्रदर्शन

खुलासा न्यूज। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द होने के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार से संविधान बचाओ आंदोलन का ऐलान किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि ब्लॉक, तहसील, जिला स्तर से लेकर राजधानी तक आंदोलन किए जाएंगे। उन्होंने कहा- अडाणी घोटाले के खिलाफ आवाज उठाने के कारण राहुल गांधी को निशाना बनाया गया।

7 फरवरी को राहुल ने अडाणी मुद्दे पर संसद में भाषण किया था। 27 फरवरी को सूरत कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई और 23 मार्च को सजा का ऐलान हो गया। उन्होंने बताया कि आंदोलन की जिम्मेदारी सौंपने के लिए कमेटी बनाई जाएंगी। यह निर्णय शुक्रवार शाम कांग्रेस मुख्यालय में हुई बैठक में लिया गया। बैठक में सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मौजूद रहे।

बैठक के बाद प्रियंका गांधी ने कहा- हमारी रगों में शहीदों का खून है, जो इस देश के लिए बहा है। हम डट कर लड़ेंगे, हम डरने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी ने अडाणी-मोदी के संबंधों पर सवाल किया था। सरकार इसका जवाब देना नहीं चाहती। राहुल के खिलाफ एक्शन इसी सवाल का नतीजा है।

इधर, राहुल गांधी के समर्थन में पार्टी ने सोशल मीडिया पर ‘डरो मत’ कैंपेन शुरू किया है। पार्टी के ट्विटर हैंडल पर भी इसे लगाया गया है। पार्टी के कार्यकर्ता इसे शेयर कर रहे हैं। इसके अलावा पार्टी के प्रदर्शनों में भी इस नारे को बैनर-पोस्टर पर प्रमुखता से इस्तेमाल किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26