Gold Silver

देशनोक में कांग्रेस के ओमप्रकाश बने अध्यक्ष, नोखा में इंतजार

खुलासा न्यूज बीकानेर। बीकानेर की 3 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष की घोषणा थोड़ी देर में हो सकती है। सबसे पहले श्रीडूंगरगढ़ का परिणाम आ गया है, जहां भाजपा के मानमल शर्मा जीत गए हैं। उन्हें 23 वोट मिले है जबकि कांग्रेस समर्थित प्रीति शर्मा को महज 17 वोट ही मिले। वहीं नोखा में मतदान शुरू होने के बाद गति थोड़ी धीमी है। अब तक बारह वोट पड़े हैं, जिसमें 10 हृष्टक्क प्रत्याशी नारायण झंवर के साथ आए हैं, जबकि महज दो उम्मीदवार भाजपा के साथ आए।
देशनोक में कांग्रेस के ओमप्रकाश मूंदड़ा पंद्रह वोट लेकर अध्यक्ष बन गए हैं। यहां कांग्रेस के पास 11 पार्षद थे लेकिन दो निर्दलीय व एक एनसीपी पार्षद ने साथ दिया। भाजपा के दस पार्षद थे और उसे उतने ही वोट मिले हैं।
श्रीडूंगरगढ़ में 40 सीटों पर मतदान हुआ था। भाजपा ने यहां 23 पार्षद जिताये थे, जिसमें एक ने बागी बनकर मैदान में आना तय किया। बागी पार्षद प्रीति शर्मा को 17 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी को 23 वोट मिले। कांग्रेस की ओर से जहां मंगलाराम गोदारा साथ दे रहे हैं, वहीं भाजपा की ओर से देहात अध्यक्ष ताराचंद सारस्वत ने बागडोर संभाली हुई है। भाजपा के कई अन्य नेता भी पिछले तीन-चार दिन से पूरी तरह सक्रिय है। यहां भाजपा के सभी 22 उम्मीदवार एक साथ यहां पहुंचे और मतदान करने के लिए गए।
कांग्रेस के 14 पार्षद भी साथ आए। निर्दलीय तीन प्रत्याशी सबसे पहले पहुंचे। वहीं अध्यक्ष पद की दावेदार और बागी उम्मीदवार प्रीति शर्मा अकेले ही पहुंची है। अभी भी सस्पेंस बना हुआ है कि कांग्रेस अपना प्रत्याशी खड़ा किए बिना भाजपा को कैसे पटखनी दे सकती है। अगर भाजपा के दो पार्षद भी क्रास वोटिंग कर देते हैं तो बड़ी समस्या हो सकती है।
देशनोक में कांग्रेस व भाजपा के बीच सीधी टक्कर है। यहां कांग्रेस वैसे तो अपर हैंड है, लेकिन भाजपा ने भी अपनी रणनीति से रोमांच बनाकर रखा है। भाजपा का दावा है कि उसके साथ निर्दलीय है, ऐसे में बहुमत मिलना तय है। वहीं कांग्रेस 25 में से 13 पार्षदों को एक साथ मतदान के लिए पहुंचाने की तैयारी पहले ही कर चुकी है। यहां कांग्रेस की ओर से ओमप्रकाश मूंदडा दावेदार है जबकि भाजपा की ओर से नथमल और एक निर्दलीय उम्मीदवार अनिल भी दावेदार है।

Join Whatsapp 26