कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल, यहां से प्रत्याशी बना सकती है पार्टी,

कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल, यहां से प्रत्याशी बना सकती है पार्टी,

खुलासा न्यूज नेटवर्क। बाड़ी विधानसभा से लगातार तीन बार विधायक रहे गिर्राज सिंह मलिंगा ने आखिरकार रविवार को भाजपा का दामन थाम लिया। बीजेपी के प्रदेश मंत्री मोतीलाल मीणा के साथ बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा भाजपा कार्यालय पहुंचे। मलिंगा के भाजपा ज्वाइन करने के बाद पार्टी उन्हें बाड़ी से अपना प्रत्याशी बना सकती है। बाड़ी विधानसभा में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अभी तक अपना प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। कांग्रेस पार्टी कई दिनों से बाड़ी विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा का टिकट घोषित नहीं कर रही थी, जिसके चलते हाल ही में दो दिन तक गिर्राज सिंह मलिंगा दिल्ली में रहे। कांग्रेस की छठवीं सूची में भी उन्हें टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने भाजपा की ओर रुख कर लिया है। इसके बाद कांग्रेस राष्ट्रीय लोक दल के साथ मिलकर बाड़ी विधानसभा में अपना उम्मीदवार उतार सकती है। भाजपा का प्रत्याशी घोषित होने के बाद कांग्रेस को अगले 18 घंटे से पहले प्रत्याशी खोजना होगा।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90400 रेट , 22 कैरट 95400 चांदी 1178000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 90400 रेट , 22 कैरट 95400 चांदी 1178000 |