
कांग्रेस नेताओं ने सीएम का किया विरोध, मिलने के लिए मांगा था समय





खुलासा न्यूज, बीकानेर। मुख्यमंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली बार बीकानेर आये मुख्यमंत्री भजनलाल का कांग्रेस के पदाधिकारियों ने विरोध किया है। देहात कांग्रेस के देहात जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सीएम का विरोध करते हुए तख्तियां दिखाई है। जिसमें किसानों से जुड़ी समस्याएं लिखी हुई थी। जानकारी के अनुसार सीएम से मिलने के लिए समय मांगा गया था लेकिन समय नहीं मिलने पर पदाधिकारियों ने विरोध किया है। इस दौरान कांगे्रस पदाधिकारियों को पुलिस रोकने का प्रयास करती रहीं, लेकिन दूसरी और सीएम मुर्दाबाद के नारे भी लगते रहें।


✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |