कांग्रेस नेता हादसे में गंभीर घायल,सिर पर चोट लगी; विधायक भाटी अस्पताल - Khulasa Online

कांग्रेस नेता हादसे में गंभीर घायल,सिर पर चोट लगी; विधायक भाटी अस्पताल

 कांग्रेस नेता हादसे में गंभीर घायल,सिर पर चोट लगी; विधायक भाटी अस्पताल
बाड़मेर। कांग्रेस बाड़मेर मंडल के ब्लॉक सचिव नींब सिंह शनिवार को सडक़ हादसे में गंभीर घायल हो गए। वे 15 मिनट तक सडक़ पर तड़पते रहे। इस दौरान वहां से गुजरे लोगों ने प्राइवेट गाड़ी से उन्हें डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया।
घटना बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के कुर्जा फांटे के पास की है। सूचना मिलने पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी और पूर्व विधायक मेवाराम जैन हॉस्पिटल पहुंचे। हालात गंभीर होने पर उन्हे प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों को लेकर जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक उण्डखा गांव निवासी नींब सिंह (50) पुत्र धन सिंह शुक्रवार को करीब 11 बजे गांव से बाइक पर रवाना हुए। इस दौरान कुर्जा फांटे के पास बाइक बेकाबू हो गई। नीचे गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट लगी। करीब 15 मिनट तक रोड पर तड़पते रहे। इस बीच राह चलते राहगीरों ने उनको संभाला और प्राइवेट गाड़ी से हॉस्पिटल पहुंचाया। सूचना मिलने पर शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी और पूर्व विधायक मेवाराम जैन हॉस्पिटल पहुंचे। हॉस्पिटल में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। कांग्रेस नेता के सिर में चोट गंभीर होने के कारण उनका प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया। घायल नींब सिंह की हालात गंभीर बताई जा रही है।
शिव विधायक प्रोग्राम छोडक़र पहुंचे हॉस्पिटल
शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी महावीर टाउन हॉल में राजस्थान सरकार के रोजगार उत्सव प्रोग्राम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। तभी हादसे की सूचना मिलने पर प्रोग्राम छोडक़र सीधे हॉस्पिटल पहुंचे।
बाड़मेर मंडल के ब्लॉक सचिव है नींब सिंह
कांग्रेस नेता नींब सिंह की पुत्र वधु वर्तमान में उण्डखा ग्राम पंचायत की सरपंच है। वहीं खुद कांग्रेस बाड़मेर मंडल के ब्लॉक सचिव है। वहीं लंबे समय से कांग्रेस से जुड़े हुए है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26