
बीकानेर में कांग्रेस मजबूत, बीजेपी की राह आसान नहीं, महापौर की लॉटरी कब निकलेगी?, पढि़ए पूरी ख़बर





– निकाय चुनाव के लिए निकाली गई लॉटरी
बीकानेर। सूबे में इस बार सियासी जादूगर की सरकार है। ऐसे में बीजेपी की राह इतनी आसान नहीं होगी। आज निकाय चुनाव के लिए लॉटरी निकाली गई। अब शहर की सरकार के लिए हर किसी की नजर टिकी हुई है। सबसे बड़ा सवाल यह कि कांग्रेस व बीजेपी की क्या होगी निकाय चुनाव के रणनीति ? अभी तक यह तय हुआ कि किस वार्ड में कौन चुनाव लड़ सकता है। लेकिन अभी महापौर के लिए तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि महापौर के लिए अक्टूबर फस्र्ट वीक में महापौर के लिए लॉटरी जयपुर में निकाली जाएगी।
सज गया निकाय चुनाव का रण ?
लॉटरी निकालने के साथ ही निकाय चुनाव का रण सज गया है। साथ ही वार-पलटवार भी शुरू हो गया है। सूबे में सियासी जादूगर की सरकार होने की वजह से कांग्रेस को बहुत मजबूत बताया जा रहा है। ऐसे में बीजेपी के लिए बहुत बड़ी चुनौती है।
निगम क्षेत्र के 80 वार्डों की लॉटरी निकाली
लॉटरी प्रक्रिया में निगम क्षेत्र के 80 वार्डों की लॉटरी निकाली गई। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए सबसे पहले 09 वार्डों की लॉटरी एससी वर्ग की घटती जनसंख्या के क्रम में निकाली गई इनमें वार्ड संख्या 09,71,77,33,45 04,70,48,16 नंबर वार्ड एससी वर्ग के लिए आरक्षित हुए इनमें से वार्ड संख्या 70,45 और 16 नंबर वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हुए। इसके बाद शेष बचे 71 वार्डों में से अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए लॉटरी प्रक्रिया से 17 वार्डो का चयन किया गया।ओबीसी के लिए लॉटरी के जरिए वार्ड संख्या 07,63,75,68,74,03,01,30,20,05,22,46,19,55,43व 08 नंबर वार्ड आरक्षित हुए इनमें से ओबीसी महिलाओं के लिए वार्ड संख्या 05,43,75,41,01,30 नंबर वार्ड आरक्षित हुए लॉटरी प्रक्रिया में शेष बचे ५४ वार्ड सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुए।सामान्य महिला के लिए निकाली गई 54 में से 18 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित हुए। लॉटरी में सामान्य महिला के लिए वार्ड संख्या25,21,36,67,12,64,37,73, 28,14,59,78,50,23,17,02, 42 तथा 47नंबर वार्ड आरक्षित हुए।

