
बीकोनर में कांग्रेस ने इनको दी जिम्मेदारी






खुलासा न्यूज, बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेती अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अनुशंसा पर संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए महासचिव और सचिव पदो पर नवीन नियुक्ति की है। इस सम्बंध में नितिन वत्सस ने बताया कि महासचिव के पद पर मनीष जोशी और धनसुख आचार्य को नियुक्त किया गया है। वहीं सचिव पद पर इकरामुदीन लोहार,नारायण जैन,गिरधर जोशी,नजरूल इस्लाम,राकेश गहलोत को नियुक्त किया गया है।


