कांग्रेस पार्षद बैठे धरने पर,जाने क्या है माजरा

कांग्रेस पार्षद बैठे धरने पर,जाने क्या है माजरा

बीकानेर। नगर निगम राजनीति का अब अखाड़ा बनता जा रहा है। बुधवार को जहां भाजपा पार्षदों ने उर्जा मंत्री डॉ बी डी कल्ला के खिलाफ नारेबाजी कर उनके चित्र पर कालिख पोती थी। वहीं देर शाम कांग्रेसी पार्षद भी नगर निगम में धरने पर बैठे। पार्षद चेतना चौधरी की अगुवाई में गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे पार्षदों ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेसी पार्षदों का कहना है कि जब से बीजेपी का बोर्ड बना है। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम गलत तरीके से राज्य सरकार को बदनाम करने में लगे हुए हैं और इसको पार्षद कतई सहन नहीं करेंगे। इसके विरोध में जल्दी अर्जुन राम का पुतला फूंका जाएगा। धरने पर रमजान अली,मनोज नायक, महेंद्र बडगूजर,वसीम अब्बासी,मुजीब अली,यूनुस खान,अब्दुल सत्तार,मेघराज, पूनम चंद,मो रफीक आदि पार्षदों में उपस्थित थे। वहीं कोविड सेंटर में भर्ती पार्षद मनोज विश्नोई और प्रफुल्ल हटीला ने धरने को समर्थन दिया और बीजेपी का विरोध किया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |