
Bihar Election Result 2025: NDA का क्लीन स्वीप, 61 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस बस 4 पर आगे, नीतीश की 10वीं बार वापसी तय



Bihar Election Result 2025: NDA का क्लीन स्वीप, 61 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस बस 4 पर आगे, नीतीश की 10वीं बार वापसी तय
खुलासा न्यूज़। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे लगभग साफ हो चुके हैं।
243 सीटों के रुझानों में NDA भारी बढ़त के साथ क्लीन स्वीप करता दिखाई दे रहा है। रुझानों के मुताबिक NDA 197 सीटों पर, जबकि महागठबंधन सिर्फ 40 सीटों पर आगे है। 2020 की तुलना में NDA को 65 से अधिक सीटों का फायदा, जबकि महागठबंधन को लगभग उतनी ही सीटों का नुकसान होता दिख रहा है।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रुझानों में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद कमजोर दिखाई दे रहा है। महागठबंधन का हिस्सा रही कांग्रेस ने इस बार 61 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन शुरुआती रुझानों में पार्टी सिर्फ 4 सीटों पर ही बढ़त बनाए हुए है। यह कांग्रेस के लिए पिछले चुनावों की तुलना में भी बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि बिहार में पार्टी का वोट प्रतिशत और सीटों का ग्राफ लगातार गिरता नजर आ रहा है।
पिछली बार 43 सीटों पर सिमटने वाली JDU इस बार 75+ सीट पर आगे है।
इसके साथ ही नीतीश कुमार की 10वीं बार मुख्यमंत्री पद पर वापसी लगभग तय मानी जा रही है। वहीं, भाजपा (BJP) 90 सीटों पर बढ़त के साथ राज्य की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।
महागठबंधन का कमजोर प्रदर्शन
रुझानों में महागठबंधन 40 सीटों तक सीमित नजर आ रहा है—
राजद (RJD): 32 सीटों पर आगे, कांग्रेस (61 सीटों पर लड़ी) : सिर्फ 4 सीटों पर बढ़त , लेफ्ट पार्टियाँ : सीमित असर., प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी, जिसने सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, अब तक एक भी सीट पर बढ़त नहीं बना पाई है।




