
जयपुर में बीकानेर के कांग्रेस शहर अध्यक्ष व संगठन महासचिव को लिया हिरासत में





जयपुर में बीकानेर के कांग्रेस शहर अध्यक्ष व संगठन महासचिव को लिया हिरासत में
जयपुर । पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर की गई विवादित टिप्पणी और 6 विधायकों के निलंबन के विरोध में आज जयपुर में हुआ कांग्रेस का प्रदर्शन समाप्त हो गया है। विधानसभा से निलंबित किए गए 6 कांग्रेस विधायकों को बहाल करने पर सहमति बन गई है।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। 22 गोदाम सर्किल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई धक्का-मुक्की के बाद वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। विधायकों की बहाली पर बनी सहमति से तनाव समाप्त हो गया है। जिसमें बीकानेर के शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, नितिन वत्सस को भी हिरासत में लिया गया है।
मंत्री के बयान पर विवाद
- कांग्रेस ने वेल में आकर हंगामा किया
विधानसभा में 21 फरवरी को प्रश्नकाल के दौरान सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत की इंदिरा गांधी पर की गई टिप्पणी पर कांग्रेस ने वेल में आकर हंगामा किया था। अविनाश गहलोत ने सवाल के जवाब में कहा था कि 2023-24 में आपकी दादी इंदिरा गांधी के नाम पर योजना का नाम रखा था। - दिनभर में कार्यवाही चार बार स्थगित करनी पड़ी
संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने कहा था कि दादी सम्मानित शब्द है। पटेल बोल रहे थे इसी दौरान हंगामा बढ़ गया था। कांग्रेस विधायक स्पीकर की टेबल तक पहुंचने लगे थे। इसी दौरान स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया था। इस मुद्दे पर बने गतिरोध के कारण सदन की कार्यवाही चार बार स्थगित हुई थी। - 6 कांग्रेस विधायकों को सस्पेंड किया
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कांग्रेस विधायकों के सस्पेंशन का प्रस्ताव रखा था। स्पीकर वासुदेव देवनानी ने गोविंद सिंह डोटासरा, उप नेता प्रतिपक्ष रामकेश मीणा, अमीन कागजी, जाकिर हुसैन गैसावत, हाकम अली खान और संजय कुमार को बजट सत्र की बची हुई अवधि के लिए निलंबित कर दिया था।


