Gold Silver

कांग्रेस ने मनाया 139वां स्थापना दिवस,रीति-नीति को आगे बढ़ाने का आव्हान,देखें वीडियो

 


खुलासा न्यूज,बीकानेर। आज अखिला भारतीय कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस जस्सुसर गेट स्थित कार्यालय में मनाया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत ध्वज वंदन किया। शहर और देहात कांग्रेस के संयुक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांगे्रसी मौजूद रहें। इस दौरान डॉ. कल्ला ने कहा कि कांग्रेस आजादी से पहले से देश की सेवा कर रही है। डॉ. कल्ला ने कहा कि आगे भी हर व्यक्ति की सेवा के लिए कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता तैयार हैं। वहीं इस दौरान यशपाल गहलोत ने कांग्रेस के विचारों को लेकर अपनी बात रखी। इस दौरान जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी गण, पीसीसी सदस्य, प्रदेष पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष गण, पार्षद पार्षद प्रत्याशी, सरपंच, सरपंच प्रत्याशी, जिला परिषद सदस्य, महिला कांग्रेस, युथ कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, इंटक सहित सभी विभागों प्रकोष्ठों और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े जिला और प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहें।

Join Whatsapp 26