Gold Silver

बीकानेर पूर्व से कांग्रेस भाटी के साथ कर सकती है समझौता!

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बीकानेर राजनीति गलियारों में इन दिनों यह खूब चर्चा हो रही है कि बीकानेर पूर्व विधानसभा से कांग्रेस देवीसिंह भाटी के साथ समझौता कर सकती है। इस बात को हवा इसलिए मिल रही है कि हाल ही में कद्दावर नेता देवीसिंह भाटी ने सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात करने के बाद कन्हैयालाल झंवर के भी मुलाकात की जो पिछले विधानसभा चुनाव में बीकानेर पूर्व विधानसभा से कांग्रेट के उम्मीदवार थे। राजनीति के जानकारों का कहना है कि इस सीट पर कांग्रेस इसलिए समझौत कर सकती है कि यहां से वर्तमान विधायक सिद्धि कुमारी को टक्कर देने के लिए कांग्रेस के पास लीडर नहीं है, ऐसे में अगर देवीसिंह भाटी के साथ समझौता हुआ तो कांग्रेस के वोट तो मिलेंगे ही साथ ही बड़ी संख्या में बीजेपी के वोटों को भी अपनी ओर तब्दील किया जा सकेगा, जो चुनाव जीतने में बड़ी भूमिका अदा कर सकते है। ऐसे में अगर देवीङ्क्षसह भाटी यहां से सीट निकालने में सफल होते हैं तो कांग्रेस के लिए फायदा तो है ही, साथ ही देवीसिंह भाटी की राजनीति एक बार फिर उदय हो जाएगी। क्योंकि कांग्रेस को यह अच्छे से मालूम है कि बीकानेर पूर्व से उनके लिए सिद्धि कुमारी को हराना मुश्किल काम है। हालांकि राजनीति के जानकारों का एक पक्ष यह भी सामने आया है कि देवीसिंह भाटी का इस तरह सीएम अशोक गहलोत व कन्हैयालाल झंवर से मिलना बीजेपी को मात्र संकेत देने का प्रयास है, कि अगर उन्हें पार्टी में शामिल कर टिकट नहीं दिया गया तो बीजेपी को निर्णय भारी पड़ सकता है। खैर यह राजनीति है, इसमें सबकुछ जायज है, ऐसे में यह तो समय ही बताएगा कि आगामी विधानसभा चुनाव में देवीसिंह भाटी का स्टेंड क्या रंग दिखाने वाला है।

Join Whatsapp 26