कांग्रेस बूथ अध्यक्षों की बैठक में हंगामा, आपस में भिड़े कार्यकर्ता

कांग्रेस बूथ अध्यक्षों की बैठक में हंगामा, आपस में भिड़े कार्यकर्ता

कांग्रेस बूथ अध्यक्षों की बैठक में हंगामा, आपस में भिड़े कार्यकर्ता

चूरू। जैन गेस्ट हाउस में रविवार दोपहर चूरू विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक हंगामें की भेंट चढ़ गई। बैठक में उस समय हंगामा हुआ। जब लोकसभा प्रभारी राजपाल खरोला कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। बैठक में खरोला ने कार्यकर्ताओं से पूछा कि आप शहर अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्षों के नाम जानते हो। तब कार्यकर्ताओं ने कहा हम नहीं जानते। हम तो इनसे मिले ही आज हैं। तब खरोला ने कहा कि यह आपकी गलती नहीं है, यह तो मंच पर बैठे हैं इन सब की गलती है। इन्होंने चमचागिरी करके पद हासिल किए हैं। इतना कहते ही पूर्व उप जिला प्रमुख सोहनलाल मेघवाल और किशनाराम बाबल इन पर भड़क उठे। वह लोग बैठक से बाहर जाने लगे। तब रफीक मंडेलिया के निजी सहायक दिलावर खान ने उनको रोकने का प्रयास किया। तब वह प्रभारी पर भड़के और प्रभारी से कहा कि आपको मंच से ऐसी बात नहीं बोलनी चाहिए। हम कोई चमचागिरी थोड़ी करते हैं। इन सभी बातों के बीच बैठक में जोरदार हंगामा हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में लड़ने लगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि इससे अधिक और शर्म की बात क्या हो सकती है। सोहन मेघवाल ने कहा कि हमें बैठक में बुलाकर इस तरह से बेइज्जत करना सरासर गलत है। गौरतलब है कि सोहनलाल मेघवाल बूथ अध्यक्षों के प्रभारी हैं। फिर भी सदन में इस प्रकार बेइज्जती करना, इससे ज्यादा और शर्म की बात क्या हो सकती है। विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों की जैन गेस्ट में रविवार को हुई बैठक में कांग्रेस गुटबाजी में बंटी हुई दिखाई दी। बैठक में खरोला ने कहा कि कांग्रेस की हार का कारण यही है। इस दौरान सभापति पायल सैनी, पूर्व विधायक हाजी मकबूल मण्डेलिया, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, धर्मेन्द्र बुडानिया, शहर अध्यक्ष असलम खोखर, देहात अध्यक्ष किशोर दांदू सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |