कांग्रेस ने 27 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए, अब भी 61 ब्लॉक खाली - Khulasa Online कांग्रेस ने 27 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए, अब भी 61 ब्लॉक खाली - Khulasa Online

कांग्रेस ने 27 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए, अब भी 61 ब्लॉक खाली

खुलासा न्यूज। राजस्थान कांग्रेस में खाली पड़े संगठन के पदों पर नियुिक्तयों का दौर जारी है। आज कांग्रेस ने 27 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति की है। अब तक कांग्रेस में 400 में से 339 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है। 61 ब्लॉक अध्यक्षों के पद अब भी खाली चल रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आज 27 ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की है। आज उदयपुर, डूंगरपुर, झालावाड़ जिले में छह-छह ब्लॉक अध्यक्ष, उदयपुर, सिरोही, गंगानगर, नागौर चित्तौडग़ढ़ जिले में दो-दो, हनुमानगढ़, चूरू और नागौर के एक-एक ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की है। कांग्रेस ने 4 जनवरी को 100 बलॉक अध्यक्ष बनाए थे। इसके बाद 6 जनवरी को 88, 10 जनवरी को 47, 28 जनवरी को 77 ब्लॉक अध्यक्ष बनाए थे। अबतक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष की पांच लिस्ट जारी कर चुकी है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26