Gold Silver

सहायक मंडल अभियंता मुख्यालय का किया अभिनंदन

खुलासा न्यूज,बीकानेर। सहायक मंडल अभियंता मुख्यालय उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर सुधीर रॉय ने अपना पद ग्रहण करने पर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लाइज यूनियन के सहायक मंडल सचिव मोहम्मद सलीम क़ुरैशी के नेतृत्व मे उनका गुलदस्ता भेंट कर बीकानेर आने पर स्वागत किया और उसने बीकानेर एवं लालगढ़ मे कर्मचारियों की समस्याओं एवं रेल आवासों के विषय पर चर्चा की। कॉ ब्रजेश ओझा शाखा सचिव बीकानेर ने कर्मचारियों के आवासों को मरम्मत करवाने,आरओ प्लांट को चालू करवाने एवं नए आवासों के आवंटन पर बात की ओर रेल आवासों की रिपेरिंग को जल्द से जल्द पूरा करवाएं जिससे की कर्मचारियों को आ रही परेशानियों का निवारण हो सके। यूनियन के पदाधिकारियों की समस्त समस्यों को सुधीर रॉय सहायक मंडल अभियंता मुख्यालय उत्तर पश्चिम बीकानेर ने सुना ओर उन्हें जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।इस मीटिंग मे कॉ फिऱोज़ खान आदि साथ रहे।

Join Whatsapp 26