![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/2-20.jpg)
कांस्टेबल करवा रहा था तस्करी, बीकानेर निवासी निजी ट्रेवल्स का कंडक्टर गिरफ्तार
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/02/drgifad.gif)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-04-04-at-12.06.31-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-12-at-12.05.55-AM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2022/08/d186fc64-d41f-4ece-8c59-2b3589462913.jpg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.50.27-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/04/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-3.45.05-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-06-20-at-8.51.17-PM.jpeg)
कांस्टेबल करवा रहा था तस्करी, बीकानेर निवासी निजी ट्रेवल्स का कंडक्टर गिरफ्तार
पाली में एक निजी बस की चेकिंग के दौरान पुलिस को डोडा-पोस्त से भरा एक बैग मिला। पूछताछ में कंडक्टर ने बताया कि यह डोडा पोस्त उसने बांसवाड़ा के एक कांस्टेबल से लिया। बांसवाड़ा जिले में तैनात एक कांस्टेबल से लाना बताया। इस पर पाली पुलिस की सूचना पर कांस्टेबल के सरकारी क्वार्टर पर बांसवाड़ा पुलिस ने जांच की तो वहां से डोडा-पोस्त मिला। मामले में पाली पुलिस ने बस के कंडक्टर को गिरफ्तार किया वही बासंवाड़ा पुलिस ने कांस्टेबल की पत्नी को गिरफ्तार किया और कांस्टेबल को भी हिरासत में लिया। SP चूनाराम जाट ने बताया कि गुड़ा एंदला थाना पुलिस ने शुक्रवार को बांसवाड़ा से जोधपुर चलने वाली निजी बसों की चेकिंग की। बूसी गांव में एक निजी बस की चैकिंग के दौरान SHO गुड़ा एंदला प्रवीण कुमार और उनकी टीम को बस की डिग्गी में 15 किलो 652 ग्राम डोडा-पोस्त से भरा ट्रॉली बैग मिला। पूछताछ में बीकानेर जिले के मिठडिया (बज्जू) निवासी बस के कंडक्टर श्रवण ने बताया कि यह डोडा-पोस्त वह गोदावास (बालोतरा) हाल कांस्टेबल पुलिस थाना राजतालाब (बांसवाड़ा) सुनिल पुत्र बिरमराम से लेकर आया। इस पर पाली पुलिस ने कंडक्टर श्रवण को गिरफ्तार किया और उससे मिली सूचना से बांसवाड़ा के राजतालाब पुलिस को अवगत करवाया।
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2024/05/WhatsApp-Image-2024-06-08-at-2.36.48-PM.jpeg)
![](https://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG-20240415-WA0026.jpg)
![](http://khulasaonline.com/wp-content/uploads/2021/04/whatsapp-icon.png)