Gold Silver

बीकानेर: इस क्षेत्र में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर: इस क्षेत्र में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बीकानेर। पुरानी गिन्नाणी में रहने वाली एक विवाहिता ने फांसी लगा ली। ससुराल पक्ष के लोग उसे पीबीएम अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतका का नाम भावना है। गिन्नाणी में उसकी ससुराल है। मृतका का पीहर विजयनगर में है। पीहर पक्ष के आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है मगर देर रात तक घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। पुलिस युवती के मायके वालों के आने का इंतजार कर रही है।

Join Whatsapp 26