Warning: Undefined variable $swcfpc_config in /var/www/sites/khulasaonline.com/wp-content/advanced-cache.php on line 23

Deprecated: stripslashes(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /var/www/sites/khulasaonline.com/wp-content/advanced-cache.php on line 23
        कॉमर्शियल गैस सिलेंडर इतने रुपए हुआ सस्ता

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर इतने रुपए हुआ सस्ता

नईदिल्ली. महीने के पहले दिन यानी 1 जून को 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 135 रुपए की कटौती की गई है। हालांकिए 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई कटौती नहीं की गई है।

अब इतनी हो गई कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतें
इस बदलाव के बाद दिल्ली में 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम घटकर 2,219 रुपए हो गए हैं। इससे पहले ये सिलेंडर 2,354 रुपए में मिल रहा था। इसी तरह कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम कोलकाता में 2,454 रुपए की जगह 2,322 रुपएए मुंबई में 2,306 रुपए से कम होकर 2,171.50 रुपए और चेन्नई में 2,507 रुपए से कम होकर 2,373 रुपए हो गए हैं।

मई में 2 बार महंगा हुआ था कॉमर्शियल सिलेंडर
इससे पहले पिछले महीने 19 तारीख को घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे। उस समय 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम 3ण्50 रुपए और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 8 रुपए बढ़ाए गए थे। यह एक ही महीने के भीतर सिलेंडर के दाम में दूसरी बढ़ोतरी थी।

इससे पहले 1 मई को 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 102 रुपए बढ़ी थी। वहीं इससे पहले कॉमर्शियल सिलेंडरों के दाम 1 अप्रैल को बढ़े थे। तक इसकी कीमत में 250 रुपए का इजाफा किया गया था।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 88300 रेट , 22 कैरट 93900 चांदी 113000 |